मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. vistara mumbai kolkata flight hit turbulence eight-passengers injured
Written By
Last Modified: सोमवार, 7 जून 2021 (23:19 IST)

विस्तारा की मुंबई-कोलकाता फ्लाइट में लैंडिंग से पहले भारी गड़बड़ी, 8 पैसेंजर्स घायल; 3 की हालत बेहद नाजुक

Vistara
कोलकाता/ दिल्ली। मुंबई से कोलकाता जाने वाले विस्तारा एयरलाइंस के विमान के यहां उतरने से ठीक पहले उसमें आई गड़बड़ी के कारण सोमवार को 8 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
हवाई अड्डे के निदेशक सी पट्टाभी ने बताया कि शाम करीब 4 बज कर 25 मिनट पर उड़ान यूके 775 सुरक्षित कोलकाता हवाई अड्डे पर उतर गई।
 
पट्टाभी ने बताया कि 'गड़बड़ी के कारण विमान के अंदर तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि 5 अन्य यात्रियों को मामूली चोट आई। अधिकारी ने बताया कि मामूली रूप से घायल पांचों यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य तक भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि विमान में 123 यात्री सवार थे। हवाई अड्डा निदेशक ने बताया कि खराब मौसम के कारण यह घटना शाम करीब 4 बजे हुयी जब यह विमान कोलकाता से 25 समुद्री मील दूर था।
 
विस्तारा के एक प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन अपने यात्रियों के दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव से दुखी है और घायलों के स्वास्थ्य की बारीकी से निगरानी कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि 'हम प्राथमिकता के आधार पर इस घटना की जांच कर रहे हैं और जल्दी ही इस बारे में जानकारी साझा की जाएगी। 
ये भी पढ़ें
क्या सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद मोदी सरकार ने बदली वैक्सीन नीति?