BSF IG ने बताया, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राजस्थान पर हुए कितने ड्रोन अटैक?
BSF के महानिरीक्षक (राजस्थान फ्रंटियर) एमएल गर्ग ने कहा कि पाकिस्तान ने बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों में 413 ड्रोन हमले किए लेकिन उन सभी को भारत की हवाई रक्षा प्रणाली ने हवा में ही नाकाम कर दिया।
BSF on Pakistan Drone attacks in rajasthan : सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिरीक्षक (राजस्थान फ्रंटियर) एमएल गर्ग ने कहा कि पाकिस्तान ने बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों में 413 ड्रोन हमले किए लेकिन उन सभी को भारत की हवाई रक्षा प्रणाली ने हवा में ही नाकाम कर दिया। ALSO READ: ईरान में गिड़गिड़ाए शहबाज शरीफ, भारत के साथ चाहते हैं बातचीत
जोधपुर स्थित बीएसएफ मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में गर्ग ने पश्चिमी सीमा पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने फलौदी वायुसेना अड्डे सहित राजस्थान के संवेदनशील स्थानों को निशाना बनाया लेकिन सेना ने सटीक समय पर, जहां और जब जरूरत थी जवाब दिया।
गर्ग ने कहा कि पाकिस्तान से आने वाली मिसाइलें और ड्रोन खाली नहीं थे लेकिन उनमें से एक भी भारतीय जमीन को नहीं छू सका और न ही वे यहां किसी भी सैन्य या नागरिक ढांचे को नुकसान पहुंचा सके। उनके ज़मीन पर पहुंचने से पहले ही हमारी मिसाइल रोधी तकनीक और हवाई रक्षा प्रणालियों ने उन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया। ALSO READ: PM मोदी की पाकिस्तान को चेतावनी, चैन से जियो, रोटी खाओ वरना मेरी गोली तो है ही...
उन्होंने कहा कि यही कारण था कि भारतीय पक्ष को कोई नुकसान नहीं हुआ और जमीन पर जो भी गिरा वह केवल ड्रोन का मलबा था।26 मई,2025 को,श्री एम एल गर्ग,महानिरीक्षक,सी. मुख्यालय #BSF राजस्थान,ने मीडिया को संबोधित किया,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को उजागर करते हुए BSF कर्मियों की समर्पण और समन्वय की प्रशंसा की,जिनकी आक्रामक और समय पर कार्रवाई ने सफलता सुनिश्चित की।#प्रथमरक्षापंक्ति#जीवनपर्यन्तकर्त्तव्य pic.twitter.com/5gvZjU0iJz
— BSF RAJASTHAN (@BSF_Rajasthan) May 26, 2025
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा पार की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर गर्ग ने कहा कि पाकिस्तान ने सीमा पर अपनी सेना तैनात कर दी थी लेकिन एक भी भारतीय सैनिक एक इंच भी पीछे नहीं हटा।
edited by : Nrapendra Gupta

