ganesh chaturthi

ब्रिक्स समिट से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश, विश्व कल्याण की कामना करते हुए क्या बोले?

Updated: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026 (08:41 IST)
ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समिट के माध्यम से विश्व कल्याण की कमना करते हुए सकारात्मक नतीजों की उम्मीद जताई। 12 और 13 सितंबर को हो रही समिट में रूसी राष्‍ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं। ALSO READ: BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट
 
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, अगले कुछ दिनों में दुनियाभर के नेता BRICS Summit के लिए जुटेंगे। पूर्ण विश्वास है कि सम्मेलन में विश्व कल्याण की कामना के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी।
 
पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषितम लिखा- सद्भिरेव सहासीत सद्भिः कुर्वीत सङ्गतिम्। सद्भिर्विवादं मैत्रीं च नासद्भिः किंचिदाचरेत्॥ इसका अर्थ है- सज्जनों के साथ ही बैठना चाहिए और सज्जनों की ही संगति करनी चाहिए। सज्जनों के साथ ही विवाद और मित्रता करनी चाहिए, दुष्टों के साथ किसी भी प्रकार का आचरण (या संबंध) नहीं रखना चाहिए। परस्पर सदभाव, संवाद और मैत्रीपुर्ण संबंध शांति और सहयोग को सुदृढ़ करते हैं। 

रूसी राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंचे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आज दिल्ली में पीएम मोदी और पुतिन की बैठक होगी, जिसमें कुछ अहम मु्द्दों पर चर्चा हो सकती है। ALSO READ: Top News 11 September: भारत पहुंचे पुतिन, बैंकों में हड़ताल, राम मंदिर में फर्जी VVIP पास
 

शनिवार को आएंगे शी जिनपिंग

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को भारत आ रहे हैं। शी जिनपिंग का करीब 7 साल बाद भारत के दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में भारत चीन रिश्तों के लिहाज से यह दौरा अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच भी बैठक होगी। ALSO READ: 7 साल बाद भारत आ रहे हैं शी जिनपिंग; ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नेपाल बाढ़: सबसे कम जिम्मेदार, सबसे ज्यादा नुकसान

Top News 11 September: भारत पहुंचे पुतिन, बैंकों में हड़ताल, राम मंदिर में फर्जी VVIP पास

इंडोनेशिया में 24 घंटे में फटे 6 ज्वालामुखी का गुबार 15 km ऊपर पहुँचा; जानें क्या भारत के बैरन आइलैंड को भी है खतरा?

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

अगला लेख