Hanuman Chalisa
✕

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

Updated: गुरुवार, 10 सितम्बर 2026 (23:21 IST)
BRICS Summit 2026 से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के राजधानी पहुंचने को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों नेताओं की सुरक्षा के लिए विस्तृत प्लान तैयार किया है। उनके ठहरने वाले होटल, आने-जाने के रास्ते और सम्मेलन स्थल भारत मंडपम के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ALSO READ: FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा
पुतिन के 11 सितंबर को दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है, जबकि शी जिनपिंग 12 सितंबर को राजधानी पहुंच सकते हैं। दोनों नेताओं की यात्रा के दौरान सुरक्षा एजेंसियां उनके पूरे मूवमेंट पर नजर रखेंगी।
 

पुतिन के लिए चार लेयर की सुरक्षा

 
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दिल्ली प्रवास के दौरान मौर्या होटल में चार स्तर का सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। सुरक्षा की पहली और सबसे करीबी परत उनकी अपनी क्लोज प्रोटेक्शन टीम संभालेगी, जो पूरे दौरे के दौरान उनके साथ रहेगी। दूसरी सुरक्षा परत में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। तीसरी परत में दिल्ली पुलिस के कमांडो और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे। वहीं, सबसे बाहरी सुरक्षा घेरा स्थानीय पुलिस के जिम्मे होगा। पुतिन के साथ रूस की अलग सुरक्षा टीम भी दिल्ली में रहेगी। उनके आवागमन के दौरान करीब 25 से 30 कमांडो और सुरक्षा कर्मियों के साथ रहने की उम्मीद है।
 

जिनपिंग की सुरक्षा भी बेहद कड़ी

 
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। रूस और चीन की विशेष सुरक्षा टीमें पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी हैं और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। विदेशी नेताओं के ठहरने वाले होटलों में सुरक्षा कई स्तरों पर रखी जाएगी। नेताओं के कमरों के आसपास के क्षेत्रों से लेकर होटल की अलग-अलग मंजिलों, छत और ग्राउंड लेवल तक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को शी जिनपिंग की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विदेशी नेताओं के होटलों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे, जबकि भारत मंडपम में सुरक्षा की कमान एक वरिष्ठ अधिकारी संभालेंगे।
ALSO READ: ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

दिल्ली को कई सेक्टर में बांटा गया

 
सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर तरीके से संभालने के लिए दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी को कई सेक्टरों में बांटा है। इन सेक्टरों की जिम्मेदारी DCP और Additional DCP स्तर के अधिकारियों को दी गई है। विदेशी नेताओं के ठहरने वाले होटलों के कर्मचारियों का भी सत्यापन किया गया है। अधिकारियों ने उनके रिकॉर्ड की जांच सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, बल्कि उनके संबंधित गृह राज्यों में भी कराई है।
 

एयरपोर्ट से भारत मंडपम तक रूट पर खास नजर

 
विदेशी नेताओं के एयरपोर्ट से होटल और होटल से भारत मंडपम तक आने-जाने के रास्ते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तय कर लिए हैं। इन रूट पर सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए कई बार रूट रिहर्सल भी की जा चुकी है। पुतिन और जिनपिंग के काफिले BRICS Summit के दौरान सबसे बड़े काफिलों में शामिल हो सकते हैं।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे रूट पर कड़ी निगरानी रखेंगी। होटल और भारत मंडपम के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। BRICS Summit के दौरान दिल्ली में सुरक्षा और ट्रैफिक दोनों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के कार्यक्रम और आवाजाही में किसी तरह की परेशानी न हो।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख