1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. bomb blast, bomb blast in murshidabad

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में घर में फटा देसी बम, 3 लोगों की मौत

bomb blast
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक घर में देसी बम फटने से तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक जिले के सागरपारा थाना में आने वाले खैरताला इलाके में यह घटना हुई है। रविवार रात खैरताला निवासी मामून मोल्लाह के घर में देसी बम बनाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन अचानक विस्फोट हो गया।

इस विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मुर्शिदाबाद जिले के खैरतला निवासी मामून मुल्ला के घर पर रविवार की देर रात अवैध बम बनाने का काम चल रहा था। मृतकों की पहचान मामून मोल्लाह, सकीरुल सरकार, मुस्तकीन शेख के रूप में हुई है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव जारी, तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं