सम्बंधित जानकारी
- नर्मदा नदी में डूबने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, इंदौर से महेश्वर गए थे घूमने
- कर्नाटक में भीषण सड़क दुर्घटना, मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की मौत
- राजस्थान में हुआ दर्दनाक हादसा, सेना के ट्रक और बाइक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, एक घायल
- Weather Update: UP के कुछ जिलों में आंधी और बारिश, शाहजहांपुर में बच्चे समेत 3 की मौत
- UP: पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक को डंपर ने मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत
दिल्ली में 2 मंजिला मकान ढहा, 3 लोगों की मौत, 14 घायल
2 storey house collapsed in Delhi : दिल्ली के मध्य क्षेत्र स्थित बापा नगर में 2 मंजिला एक मकान के बुधवार सुबह ढह जाने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मकान ढहने के बाद इसके मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास जारी हैं। मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 14 घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ALSO READ: मेरठ में 3 मंजिला मकान धराशायी, 10 की मौत
उन्होंने कहा कि मलबे में अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार, बापा नगर इलाके में सुबह नौ बजकर 11 मिनट पर मकान ढहने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। डीसीपी वर्धन ने बताया कि इमारत पुरानी थी और प्रसाद नगर के बापा नगर के आवासीय इलाके में संकरी गलियों में स्थित थी। (भाषा) (File Photo)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
