1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. political wing of Hafiz Saeed's organization PMML held several rallies in Pakistan

आतंकी हाफिज सईद के संगठन PMML ने पाकिस्तान में की कई रैलियां

Hafiz Saeed
Hafiz Saeed's organization held several rallies : मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा (JUD) की राजनीतिक शाखा पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) ने देश की सेना के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए 50 से अधिक शहरों में रैलियां आयोजित कीं। अधिकतर रैलियां पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आयोजित की गईं। पीएमएमएल के अध्यक्ष खालिद मसूद सिंधु ने एक रैली में कहा, यौम-ए-तकबीर (28 मई) के दिन पूरा देश पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है।
 
पीएमएमएल की सभाएं संघीय, पंजाब और सिंध सरकारों के संरक्षण में आयोजित की गईं। अधिकतर रैलियां पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आयोजित की गईं। पीएमएमएल के अध्यक्ष खालिद मसूद सिंधु ने एक रैली में कहा, यौम-ए-तकबीर (28 मई) के दिन पूरा देश पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है, क्योंकि 27 साल पहले इसी दिन (1998 में) पाकिस्तान परमाणु शक्ति बना था।
जिन प्रमुख शहरों में पीएमएमएल की रैलियां आयोजित की गईं उनमें इस्लामाबाद, लाहौर, कराची और पेशावर शामिल हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
भारत में भीषण गर्मी को लेकर वैज्ञानिकों ने दी यह चेतावनी