• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Bloody games for Golgappas, rapid bullets fired from the roof of the house,
Last Updated : शुक्रवार, 24 मई 2024 (19:30 IST)

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Golgappas
भारत ही एक ऐसा देश है जहां गोल गप्‍पों यानी पानी पुरी के लिए महाभारत हो सकता है और गोलियां चल सकती हैं। यह कोई कहानी नहीं बल्‍कि हकीकत में हुआ है कानपुर में। दरअसल, कानपुर के रनिया इलाके में युवक के साथ गोलगप्पों को लेकर हुए विवाद में घर की छत से दूसरे आदमी ने बड़ी सी बंदूक निकाल ली और नीचे खड़े लोगों पर फायरिंग कर दी।
क्‍या है मामला : यह घटना हुई है उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में जहां गोलगप्पों के लिए ऐसी महाभारत हुई कि लोग एक दूसरे की जान लेने पर उतारु हो गए। इतना ही नहीं, गोलियों के साथ ही फायरिंग और लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी देखने को मिली। कुछ लोग घायल हुए हैं जिन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया है।

गोलगप्पों को लेकर हुए विवाद में घर की छत से दूसरे आदमी ने बड़ी सी बंदूक निकाल ली। और नीचे खड़े लोगों पर फायरिंग कर दी। वहीं नीचे से कुछ लोग बंदूकधारी पर पत्थरबाजी करते दिख रहे। मामला आर्यनगर प्रथम गांव फत्तेपुर रोशनाई ग्राम पंचायत का ही मजरा है, जो झांसी हाईवे से सटा है और राजेंद्रा चौराहे पर बाजार लगती है। आर्यनगर में गांव का ही एक युवक गोलगप्पे का ठेला लगाता है। बुधवार को फत्तेपुर रोशनाई गांव के कुछ लड़के गोलगप्पा खाने पहुंचे थे, जहां मामूली बात को लेकर ठेले वाले से विवाद हो गया था। विवाद मारपीट में बदल गई थी। इस मारपीट को लेकर रनियां थाने में तहरीर दी गई थी।

6 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल: बताया जा रहा है कि फायरिंग और पत्थरबाजी में 6 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। गोलगप्पों पर छिड़ी इस जंग में कई घंटे तांडव चला। इस दौरान पुलिसकर्मी भी अपनी जान बचाते हुए मिले। ये वीडियो अभी सोशल मीडिया पर हर तरफ आग की तरह फैल गया है।

गोलियां चलने से मची भगदड़: गोलियों के चलने से क्षेत्र में भगदड़ मच गई और गोली जाकर एक युवक के पैर में लग गई। साथ ही कई लोगों के शरीर में अन्य चली गोलियों के छर्रे भी लगे। इसके साथ ही नीचे से ऊपर और ऊपर से जमीन पर खूब पत्थर भी चले। जिनसे दोनों ही पक्ष के साथ राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
Edited by Navin Rangiyal