suvichar

कश्मीर के सोपोर में रहस्यमयी विस्फोट, 2 बच्‍चों समेत 4 लोगों की मौत

Updated: सोमवार, 29 जुलाई 2024 (20:37 IST)
Blast in Sopore : उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले के सोपोर कस्बे में सोमवार को कबाड़ी की दुकान में हुए रहस्यमयी विस्फोट में कम से कम 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि विस्फोट की वास्तविक प्रकृति और इसका कारण क्या था। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। स्थिति का आकलन करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई।

सोपोर के शेर कॉलोनी में हुए रहस्यमयी विस्फोट में दो और बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई। विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि शेर कॉलोनी सोपोर में उस समय रहस्यमयी विस्फोट हुआ, जब एक स्क्रैप डीलर ट्रक से सामान उतार रहा था।

सूत्रों के अनुसार विस्फोट में दो बच्चों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान नजीर अहमद नादरू (40), आजीम अशरफ मीर (20), आदिल राशिद भट (23) और मोहम्मद अजहर (25) के रूप में हुई है।

सभी पीड़ित शेर कॉलोनी के निवासी थे। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि विस्फोट की वास्तविक प्रकृति और इसका कारण क्या था। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। स्थिति का आकलन करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

UP में रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! 80 लाख ने की फ्री बस यात्रा, रात 12 बजे तक जारी रहेगी सुविधा

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

नेपाल बाढ़ में 24 गुजराती लापता, पीड़ितों की पहचान के लिए गांधीनगर NFSU की टीम रवाना

अगला लेख