• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP to boycott all party-meet called by Kejriwal on sealing
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 13 मार्च 2018 (09:07 IST)

सीलिंग पर केजरीवाल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, भाजपा करेगी बहिष्कार...

सीलिंग पर केजरीवाल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, भाजपा करेगी बहिष्कार... - BJP to boycott all party-meet called by Kejriwal on sealing
नई दिल्ली। भाजपा ने सीलिंग अभियान के कारण व्यापारियों के समक्ष आ रही समस्याओं का एक समाधान ढूंढने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मंगलवार को बुलाई गई एक सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
 
उधर, आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी पर ऐसे समय में विदेश घूमने का आरोप लगाया जब शहर के व्यापारी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
 
दिल्ली भाजपा के महासचिव रवीन्द्र गुप्ता ने कहा कि 30 जनवरी को मुख्यमंत्री के आवास की घटना के बाद पार्टी बैटक में शामिल नहीं होगी जहां पर भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। यह साबित करता है कि आप का राजनीतिक संवाद में कोई भरोसा नहीं है।
 
इस बीच आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने तिवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरी दिल्ली सीलिंग का एक सामधान ढूंढने में लगी हुई है। भाजपा के दिल्ली प्रमुख और संसद सदस्य कहां हैं? (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
नरेश अग्रवाल ने किया जया बच्चन का अपमान, क्या बोले अखिलेश...