ganesh chaturthi

BJP ने साधा निशाना, कहा- केजरीवाल बहुत दिनों तक कानून के हाथों से बच नहीं सकते

आबकारी नीति घोटाले में उनकी संलिप्तता के सबूत हैं

Updated: मंगलवार, 19 मार्च 2024 (16:43 IST)
BJP targeted Arvind Kejriwal : भारतीय जनता पार्टी (BJP ने प्रवर्तन निदेशालय ED) के कई समन (summons) की तामील नहीं करने पर नई दिल्ली में मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधा और कहा कि जब तक कथित आबकारी नीति घोटाले में उनकी संलिप्तता के सबूत हैं, तब तक वे कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकते।
 
पात्रा ने की आप की आलोचना : भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसी मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता का बचाव करने के लिए भी आम आदमी पार्टी (आप) की आलोचना की और कहा कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई सबूतों पर आधारित है। पात्रा ने कहा कि राजनीतिक दल जांच एजेंसियों का गठन नहीं करते हैं।

ALSO READ: क्या नूपुर शर्मा होंगी रायबरेली से भाजपा उम्मीदवार?
 
भाजपा की यह प्रतिक्रिया आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा ईडी को भाजपा की राजनीतिक शाखा बताए जाने और इसके राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के खिलाफ जांच एजेंसी के आरोपों को खारिज किए जाने के 1 दिन बाद आई है। केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में सोमवार को ईडी के समन की अनदेखी की थी।
 
आप ने ईडी के समन को अवैध करार दिया : आप ने ईडी के समन को अवैध करार दिया और आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार केजरीवाल को निशाना बनाने और लोकसभा चुनाव में उनको प्रचार करने से रोकने के लिए जांच एजेंसी का इस्तेमाल कर रही है। आप के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पात्रा ने कहा कि केजरीवाल को पिछले 6 महीने में 9 समन जारी किए गए और उन्होंने कोई न कोई बहाना बनाकर उन सभी की अनदेखी की। लेकिन य बहाने काम नहीं आने वाले हैं।

ALSO READ: पीएम मोदी बोले, केवल हिंदू धर्म को निशाना बनाता है इंडिया गठबंधन
 
पात्रा ने कहा, केजरीवाल कानून के लंबे हाथों से कितनी दूर भागेंगे? : उन्होंने कहा कि आप कानून के लंबे हाथों से कितनी दूर भागेंगे। सबूत होने पर यह अंततः आपको पकड़ लेगा। तूफान आ रहा है और यह निश्चित रूप से तब आएगा, जब आपने भ्रष्टाचार किया है। पात्रा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने करोड़ों लोगों के भरोसे, सच्चाई और विकास की हत्या की है। इसके सबूत हर जगह उपलब्ध हैं इसलिए ईडी (उन्हें) समन जारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे। दिल्ली की एक अदालत ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग के एक मामले ईडी की ओर से दायर 2 शिकायतों पर केजरीवाल को शनिवार को जमानत दे दी।
 
केजरीवाल अब भी आरोपी : पात्रा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल जमानत दिए जाने को ऐसे पेश कर रहे हैं, जैसे उन्हें अदालत से राहत मिल गई हो जबकि मामले में वे अब भी आरोपी हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जमानत पर बाहर हैं। जमानत देना न्यायालय द्वारा राहत नहीं है। जरूर कुछ गलत है कि उन्हें जमानत मांगनी पड़ी।

ALSO READ: झारखंड में JMM को बड़ा झटका, सीता सोरेन भाजपा में शामिल
 
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जमानत पर बाहर रहना योग्यता नहीं बल्कि अवगुण है। जमानत मिलने को अदालत द्वारा राहत के रूप में पेश न करें। उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल अब कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की श्रेणी में खड़े हो गए हैं, जो नेशनल हेरॉल्ड मामले में जमानत पर बाहर हैं।
 
भ्रष्टाचार की गारंटी किसके पास है: भाजपा नेता ने कहा कि लोग समझ सकते हैं कि भ्रष्टाचार की गारंटी किसके पास है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के लिए वोट करेंगे और लोकसभा चुनावों में भाजपा को विजयी बनाएंगे।
 
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को ईडी पर राजनीतिक हथियार बनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एजेंसी का यह दावा कि बीआरएस नेता के. कविता अब रद्द की गई आबकारी नीति में आप नेताओं को 100 करोड़ रुपए का भुगतान करने में शामिल थीं, को उच्चतम न्यायालय ने खारिज कर दिया है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि संघीय जांच एजेंसी की कार्रवाई का लक्ष्य केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार करने से रोकना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हासिल कीं अभूतपूर्व उपलब्धियां: सीएम डॉ. मोहन यादव

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी मंच पर 50 युवाओं से करेंगे संवाद, पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम पर रहेगा फोकस

लखनऊ में दिल दहलाने वाला हिट एंड रन, युवती को टक्कर मार बोनट पर दूर तक घसीटा; आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख