Hanuman Chalisa
✕

बोम्मई बोले, पीएम ने समर्पित भाव से कर्नाटक के हित में काम करने को कहा

Updated: बुधवार, 12 जनवरी 2022 (14:21 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक में बिटकॉइन घोटाले को लेकर गरमाई राजनीति के बीच राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज एस. बोम्मई ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात के बारे में बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें बगैर किसी चिंता के राज्य की जनता के हित में समर्पण भाव व निर्भीकता से काम करते रहने को कहा है।
 
दिल्ली के 2 दिवसीय दौरे पर आए बोम्मई की प्रधानमंत्री से यह मुलाकात लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आधिकारिक आवास पर तकरीबन आधे घंटे तक चली। बोम्मई ने राज्य के मुख्यमंत्री की कमान संभालने के बाद 100 दिनों के भीतर किए गए प्रशासनिक कामकाज के सिलसिले में उठाए गए कदमों से उन्हें अवगत कराया।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या बिटकॉइन के मामले को लेकर भी प्रधानमंत्री से उनकी कोई चर्चा हुई? बोम्मई ने बताया कि मैंने इस बारे में जानकारी उनसे साझा करने की कोशिश की। उन्होंने (मोदी) कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने मुझे समर्पण भाव और निर्भीकता से जनता के हित में काम करने को कहा, बाकी सबकुछ ठीक हो जाएगा। बिटकॉइन, भारत सहित कुछ कुछ देशों में वैध मुद्रा नहीं है। हाल ही बिटकॉइन घोटाले के आरोपों से कर्नाटक की राजनीति गरमाई हुई है।

अधिकारियों द्वारा बेंगलुरु शहर के एक हैकर श्रीकृष्ण ऊर्फ श्रीकी से 9 करोड़ रुपए के बिटकॉइन जब्त किए जाने के बाद विपक्षी कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इसमें राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोग शामिल हैं। श्रीकी पर सरकारी पोर्टलों को हैक करने और मादक पदार्थ प्राप्त करने के लिए बिटकॉइन के माध्यम से भुगतान करने का आरोप है। कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने बुधवार को दावा किया कि बिटकॉइन घोटाले के चलते मुख्यमंत्री बोम्मई को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ेगी और वर्ष 2008-13 की तरह ही इस बार भी भाजपा सरकार को तीसरा मुख्यमंत्री देखना पड़ेगा। कांग्रेस ने राज्य सरकार पर इस मामले को रफा-दफा करने का भी आरोप लगाया है।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख