Dhanteras
✕

Cruise Drug case: आर्यन खान की आज नहीं होगी रिहाई, जेल में ही गुजरेगी रात

Updated: शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (18:24 IST)
मुंबई। क्रूज ड्रग केस (Cruise Drug case) में जमानत मिलने के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान शुक्रवार को भी जेल में ही रहना होगा। जेल अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि आर्यन की रिहाई आज नहीं हो पाएगी। 

रिलीज ऑर्डर समय पर जेल नहीं पहुंच पाने के कारण आज उनकी रिहाई नहीं हो पाई। उनके जमानत के कागजात पर फिल्म अभिनेत्री और शाहरुख की दोस्त जूही चावला ने हस्ताक्षर किए। 
 
इससे पहले जमानत ऑर्डर सेशंस कोर्ट ले जाया, जहां से वह समय पर जेल नहीं पहुंच पाया। जमानत पेटी में 5.30 बजे तक बेल ऑर्डर पहुंचने पर ही जेल से रिहाई संभव हो पाती है। 
 
गुरुवार को वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी की दलीलों को स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने आर्यन को जमानत दे दी थी, लेकिन बाद की कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने के कारण उनकी रिहाई नहीं हो पाई। 
 
क्या कहा जेल अधिकारी ने : जेल अधिकारी ने कहा कि रिहाई के कागजात हमारे पास समय पर नहीं पहुंचे इसलिए आर्यन को आज की रात जेल में ही गुजारनी होगी। किसी के लिए कोई विशेष बर्ताव नहीं किया जाएगा। 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख