• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. arvind kejriwal wants referendum on full statehood for delhi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 24 जून 2016 (14:14 IST)

केजरीवाल का नया तीर, दिल्ली में हो जनमत संग्रह...

Arvind Kejriwal
सनसनी फैलाने के लिए मशहूर दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने के बाद एक नया तीर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए यहां भी जनमत संग्रह कराया जाना चाहिए।
केजरीवाल और उनके पार्टी सहयोगी आशीष खेतान ने अलग अलग ट्‍वीट में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए जनमत संग्रह की बात कही है। हालांकि यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि भारत में राज्य बनाने का फैसला जनमत संग्रह से नहीं बल्कि संसद और सरकार द्वारा लिया जाता है। 
राजनीति के जानकार लोग केजरीवाल के इस ट्‍वीट को बचकाना ही करार दे रहे हैं। हालांकि केजरीवाल के लिए इस तरह की बयानबाजी और ट्‍वीट कोई नई बात नहीं है। 
ये भी पढ़ें
माकपा व कांग्रेस नेताओं पर कभी निजी हमले नहीं किए : ममता