1. चुनाव 2022
  2. गोवा विधानसभा चुनाव 2022
  3. गोवा विधानसभा चुनाव 2022
  4. Arvind Kejriwal

केजरीवाल बोले, गंदी राजनीति बहुत हो चुकी और गोवा अब बदलाव चाहता है

ArvindKejriwal
नई दिल्ली। गोवा की यात्रा से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि तटीय राज्य में गंदी राजनीति बहुत हो चुकी है और अब वह बदलाव चाहता है। 'आप' नेता मंगलवार को राज्य की यात्रा करेंगे, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी ने यह चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

 
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि गोवा बदलाव चाहता है। विधायकों की खरीद-फरोख्त करने वाली पार्टियां काफी हैं। काफी गंदी राजनीति हो चुकी है। गोवा विकास चाहता है। कोष की कोई कमी नहीं है, सिर्फ ईमानदार नीयत की कमी है। गोवा ईमानदार राजनीति चाहता है। कल आपसे गोवा में मिलते हैं।(भाषा)
अगला लेख
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ओवैसी की एंट्री के साथ राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्रद्रोह और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की सियासत का शंखनाद!