Hanuman Chalisa

अरविंद केजरीवाल ने बताया, कब करेंगे भाजपा के लिए प्रचार

Updated: रविवार, 6 अक्टूबर 2024 (17:16 IST)
Arvind Kejriwal News : आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)-शासित राज्यों में नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराने की रविवार को चुनौती दी और वादा किया कि अगर प्रधानमंत्री इस मांग को पूरा करते हैं तो वह (केजरीवाल) भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल पर क्यों भड़कीं स्वाति मालीवाल, कहा बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं
केजरीवाल ने ‘जनता की अदालत’ में एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की ‘डबल इंजन’ की राज्य सरकारों के नाकाम रहने का आरोप लगाया और हरियाणा तथा जम्मू-कश्मीर से उनके सत्ता से बाहर होने का अनुमान जताया। उन्होंने ‘डबल इंजन’ मॉडल को दोहरी लूट और दोहरा भ्रष्टाचार बताया।
ALSO READ: RSS चीफ मोहन भागवत से अरविंद केजरीवाल ने पूछे 5 सवाल, क्या है AAP की रणनीति
उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी को फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा-शासित सभी 22 राज्यों में नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराने की चुनौती देता हूं। अगर वह ऐसा करते हैं तो मैं भाजपा के लिए प्रचार करूंगा। केजरीवाल ने कहा, चुनाव-पूर्व सर्वेक्षण दिखाते हैं कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में जल्द ही गिर जाएगी।
<

अब दिल्ली की जनता का प्यार, समर्थन और विश्वास ही मेरी ईमानदारी का प्रमाण बनेगा। छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित “जनता की अदालत” में जनता के बीच। https://t.co/vS5BuyyEg7

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 6, 2024 >
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर गरीब-विरोधी होने का आरोप लगाते हुए बस मार्शल और डाटा एंट्री ऑपरेटर हटाने के साथ ही प्रदेश में होम गार्ड का वेतन रोकने का हवाला दिया। उन्होंने आरोप लगाया, दिल्ली में कोई लोकतंत्र नहीं है। प्रदेश में उपराज्यपाल का शासन है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार

अगला लेख