ramcharitmanas

परिणामों पर अरविंद केजरीवाल का कटाक्ष, मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू

Updated: मंगलवार, 11 दिसंबर 2018 (20:19 IST)
नई दिल्ली। आप आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मोदीराज की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट किया कि मोदीराज की उलटी गिनती शुरू हो गई।


वामदलों ने 5 राज्यों में जनता द्वारा भारतीय जनता पार्टी को नकारे जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि इन राज्यों के चुनाव के नतीजे इस बात का प्रमाण हैं कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तानाशाही रवैए और अहंकार के खिलाफ फैसला सुनाया है और समाज के सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का विरोध किया है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने चुनाव के रुझानों के बाद यहां एक वक्तव्य में कहा है कि भाजपा ने अल्पसंख्यकों और दलितों पर जिस तरह से हमले शुरू किए और नफरत और हिंसा का माहौल बनाया, उससे जनता में आक्रोश बढ़ा।

भाजपा के असंतुष्ट नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि जो लोग हारे हैं, यह उनके अहंकार, लचर प्रदर्शन और अतिमहत्वाकांक्षा का परिणाम है। चुनावों में कहीं खुशी कहीं गम है। सत्य की जीत हुई है। उन्होंने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि उनको जल्दी ही सद्बुद्धि आएगी। लोकतंत्र जिंदाबाद।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख