Hanuman Chalisa
✕

शरीफ के बेटे हमजा शहबाज को एफआईए ने विमान से उतारा

Updated: मंगलवार, 11 दिसंबर 2018 (20:10 IST)
लाहौर। पाकिस्तान में संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के अधिकारियों ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के प्रमुख शहबाज शरीफ के बेटे एवं पंजाब असेंबली में विपक्ष के नेता हमजा शहबाज को मंगलवार दोहा जाने वाले विमान से उतार दिया।


शरीफ परिवार के प्रवक्ता अत्ताउल्ला तरार ने एक बयान में बताया, हमजा पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भतीजे हैं। वे लंदन होकर दोहा जाने वाले विमान में सवार होने के लिए लाहौर हवाईअड्डा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हमजा अपने छोटे भाई सलमान से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे।

तरार ने कहा, आव्रजन काउंटर पर एफआईए के एक अधिकारी ने पहले उन्हें बताया कि उनका नाम काली सूची में दर्ज है और बाद में उन्होंने घोषित किया कि उनका नाम उस सूची में है जिसमें दर्ज लोगों के देश से बाहर जाने पर प्रतिबंध है।

देश की भ्रष्टाचाररोधी संस्था राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) आय से अधिक संपत्ति और सरकारी कोष के गलत इस्तेमाल से संबंधित दो मामलों में हमजा और सलमान की जांच कर रही है। हमजा और सलमान दोनों भाई हैं और एनएबी के अनुसार (रमजान चीनी मिल के) निदेशक पद पर रहते हुए दोनों भाइयों ने सरकारी धन का इस्तेमाल कर चिनिओट में अपने-अपने मिलों को जोड़ने वाले पुल का निर्माण कराया था।

बताया जाता है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं उनके पिता शहबाज शरीफ ने इस पुल के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपए की मंजूरी दी थी। सलमान और उनके साले इमरान अली यूसुफ, दोनों कथित तौर पर लंदन में छिपे हैं। जवाबदेही अदालत ने पंजाब साफ पानी कंपनी और पंजाब पावर डेवलपमेंट कंपनी (पीपीडीसी) मामलों में यूसुफ को घोषित अपराधी बताया है।

पीएमएल-एन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने कहा कि हमजा को आव्रजन काउंटर पर विमान में सवार होने से रोक दिया गया। वहां उन्हें बताया गया कि उनका नाम प्रतिबंधित सूची में दर्ज है। उन्होंने कहा, हमजा कोई आतंकवादी नहीं हैं। वे एक जिम्मेदार नागरिक और नेता हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार को निश्चित रूप से यह बताना चाहिए कि उन्होंने किस कानून के तहत हमजा का नाम ईसीएल में डाला। उन्होंने कहा, इमरान खान बदले के इरादे से राजनीति कर रहे हैं।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख