sundarkand

मोदी ने दिलाया गरीबों व ग्रामीणों को संसाधनों पर पहला हक : जेटली

Updated: शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (18:15 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने भारत के फ्रांस को पछाड़कर विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने पांरपरिक सोच को बदलकर सुनिश्चित किया कि ग्रामीण भारत एवं गरीब तबकों का संसाधनों पर पहला हक हो।
 
 
जेटली ने विश्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत को मिली इस उपलब्धि की सराहना की और कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस के 1970 एवं 1980 के मॉडल को नहीं अपनाएगी, जो केवल लोक-लुभावन थे। प्रधानमंत्री मोदी ने पारंपरिक सोच को बदला है और सुनिश्चित किया है कि ग्रामीण भारत एवं वंचित समुदायों को संसाधनों पर पहला हक मिले।
 
उन्होंने कहा कि यदि अगले दशक में ऐसा जारी रहा और व्यय बढ़ा तो भारत के गांवों में रहने वाले गरीबों पर बहुत जबरदस्त प्रभाव पड़ेगा। यह लाभ सभी को मिलेगा चाहे वे किसी भी धर्म, जाति या समुदाय के हों। कांग्रेस ने देश के गरीबों को नारे दिए और मोदी ने उन्हें संसाधन दिए।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1970 और 1980 के दशकों में लोक-लुभावन नारे दिए जबकि गरीबों के कल्याण के लिए न तो पुख्ता नीति बनाई और न ही पर्याप्त धन का आवंटन किया। उन्होंने मोदी को शब्दों से अधिक काम करने वाला प्रधानमंत्री करार दिया और कहा कि सरकारी नीतियों के कठोरता से क्रियान्वयन से ही मुश्किल लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिली।
 
उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं कि तेजी से प्रगति करती अर्थव्यवस्था के बहुत सारे फायदे हैं। अधिक उपभोग, अधिक उत्पादन, अधिक उद्योग, बढ़ता सेवा क्षेत्र, व्यापक शहरीकरण, बढ़ते रोजगार के अवसर, अधिक आर्थिक गतिविधि और उसके फलस्वरूप अधिक राजस्व।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदर्शन को लेकर सरकार के अपने मानदंड भी काफी कठोर हो गए हैं। कितनी जल्दी हम अपने लोगों के गरीबी के स्तर को कम करने में कामयाब होंगे, यह एक बड़ी चुनौती हो गई है। हम किस प्रकार से तेज प्रगति के लाभ को ग्रामीण भारत में स्थानांतरित करें जिसे अब तक सबसे कम फायदा मिलता रहा है। बीते 4 साल में सरकार ने एक 'नव मध्य वर्ग' तैयार करने का प्रयास किया ताकि उनकी आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके। लेकिन इसके लिए कांग्रेस की तरह लोक-लुभावन तरीके नहीं अपनाए जाएंगे। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख