dharma sangrah
✕

मुनाफावसूली के दबाव में सेंसेक्स लुढ़का, 36,541.63 अंक पर बंद हुआ

Updated: शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (17:47 IST)
मुंबई। सकारात्मक कारोबारी धारणा के बल पर गुरुवार को नई बुलंदियों को छूने वाला बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मुनाफावसूली के दबाव में कारोबार की समाप्ति पर शुक्रवार को 6.78 अंक लुढ़ककर 36,541.63 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 5 माह के उच्चतम स्तर से लुढ़कता हुआ 4.30 अंक टूटकर 11,018.90 अंक पर रहा।
 
 
विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट की बदौलत सेंसेक्स गुरुवार को 282.48 अंक की छलांग लगाकर अब तक के उच्चतम स्तर 36,548.41 अंक पर रहा था। निफ्टी भी 74.90 अंक की बढ़त में 5 माह बाद 11,000 अंक के पार 11,023.20 अंक पर पहुंचा था।
 
विदेशी बाजारों के तेजी में रहने की खबरों से उत्साहित निवेशकों की लिवाली के दम पर सेंसेक्स की शुरुआत मजबूत रही। यह 86.73 अंक की तेजी में 36,635.14 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान यह 36,740.07 अंक के ऐतिहासिक उच्चतम स्तर तक पहुंचा, लेकिन बाद में मुनाफावसूली हावी होने से 36,501.61 अंक के दिवस के निचले स्तर को छूता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.02 प्रतिशत की गिरावट में 36,541.63 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 15 कंपनियां हरे निशान में और शेष 15 लाल निशान में रहीं।
 
निफ्टी भी 33.70 अंक की बढ़त के साथ 11,056.90 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 11,071.35 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,999.75 अंक के दिवस के निचले स्तर को छूता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.04 प्रतिशत लुढ़ककर 11,018.90 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 27 कंपनियां गिरावट और शेष 23 हरे निशान में रहीं।
 
दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों पर बिकवाली का अधिक दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.77 प्रतिशत यानी 120.27 अंक की गिरावट में 15,431.47 अंक पर और स्मॉलकैप 1.36 प्रतिशत यानी 223.76 अंक की गिरावट में 16,196.33 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई में कुल 2,768 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,825 में गिरावट और 812 में तेजी रही जबकि 131 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। (वार्ता)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

अगला लेख