1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. AQI in very poor category in Delhi

Severe air pollution in Delhi: दिल्ली में जानलेवा प्रदूषण, AQI बहुत खराब श्रेणी में

AQI in very poor category in Delhi
Severe air pollution in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के कई हिस्सों में सोमवार को धुंध की एक परत छाई रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) इस मौसम में पहली बार 'बहुत खराब' (poor category) श्रेणी में पहुंचा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 307 रहा जबकि आनंद विहार सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां एक्यूआई 361 रहा।ALSO READ: दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 273 दर्ज, धुंध की परत छाई
 
ये हैं AQI की विविध श्रेणी : 0 से 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा माना जाता है। एक्यूआई 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।ALSO READ: दिल्ली में दिवाली पर नहीं चलेंगे पटाखे, सरकार ने लगाया प्रतिबंध

न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत दर्ज किया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Share Market Today: पूंजी निकासी से शेयर बाजार में आई गिरावट, Sensex 545 और Nifty में 124 अंक की आई गिरावट