Hanuman Chalisa
✕

अन्ना हजारे एक बार फिर दिल्ली में करेंगे आंदोलन

Updated: सोमवार, 2 अक्टूबर 2017 (10:19 IST)
नई दिल्ली। छ: साल पहले दिल्ली के जंतर मंतर से भ्रष्टाचार के खिलाफ शंखनाद कर पूरे देश को अन्ना मय कर देने वाले गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे एक बार फिर दिल्ली में आंदोलन करेंगे। अन्ना हजारे अपने इस नए आंदोलन की शुरुआत अगले साल जनवरी में कर सकते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि अन्ना ने लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग करते हुए पहले जंतर मंतर और बाद में रामलीला मैदान में अनशन के जरिए पूरे देश की राजनीतिक चेतना को झकझोर कर यूपीए सरकार की ताबूत में आखिरी कील ठोंक देने का काम किया था। उनके इस आंदोलन से कई नेताओं का जन्म हुआ था जिसमें सबसे बड़ा नाम अरविंद केजरीवाल का है।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समाजसेवी अन्ना हजारे ने नरेंद्र मोदी सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर दिल्ली के रामलीला मैदान पर एक बार फिर विरोध प्रदर्शन के लिए उतरने की बात कही है। अन्ना हजारे ने कहा कि वर्तमान सरकार ने लोगों से वादा किया था कि वो भ्रष्टाचार मुक्त भारत देंगे, लेकिन तीन सालों में उन्होंने लोकपाल के लिए कुछ नहीं किया।
 
अन्ना ने कहा, 'लोगों को अपेक्षा थी और इस सरकार ने यह वादा भी किया था कि वो हमें भ्रष्टाचार मुक्त भारत देंगे, लेकिन तीन साल बीत गए कुछ नहीं हुआ. पहले कांग्रेस सरकार ने हमें अप्रभावी क़ानून दिया और अब तीन साल बाद मोदी सरकार ने भी लोकपाल को कोई शक्ति नहीं दी।'
 
इससे पहले गांधी जयंती के मौके पर सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे दिल्ली के राजघाट पर एक दिन का सत्याग्रह करेंगे। सोमवार को सुबह पुणे से दिल्ली आएंगे और सीधे गांधी समाधि राजघाट जाएंगे, जहां अन्ना हजारे बापू को श्रद्धांजलि देंगे। अन्ना हजारे ने कहा कि देश महात्मा गांधी के सपने के रास्ते से भटक गया है। इसीलिए वह गांधी जयंती के मौके पर एक दिन का सत्याग्रह करेंगे।
 
गौरतलब है कि अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत को बनाने के लिए 2011 में रामलीला मैदान में आंदोलन किया था। इसके बाद 27 अगस्त 2011 के दिन भारतीय संसद में ‘Sense of the House’ से रिज्युलेशन पास किया गया था। इसमें केंद्र में लोकपाल, हर राज्यों में लोकायुक्त और सिटिजन चार्टर ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जल्द से जल्द कानून बनाने का निर्णय किया गया था। इसके बाद अन्ना हजारे ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था। इसे लेकर 6 साल गुजर चुके हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख