शुक्रवार, 5 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Angry over video clip, Iranian Foreign Minister Hossein Amir Abdullahian's visit to India canceled
Written By
Last Updated : शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (00:27 IST)

वीडियो क्लिप से नाराज ईरानी विदेश मंत्री का भारत दौरा रद्द

वीडियो क्लिप से नाराज ईरानी विदेश मंत्री का भारत दौरा रद्द - Angry over video clip, Iranian Foreign Minister Hossein Amir Abdullahian's visit to India canceled
नई दिल्ली। समझा जाता है कि ईरानी विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान ने अगले महीने प्रस्तावित अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है। वह भू-राजनीति पर आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आने वाले थे।

जाहिर तौर पर वह कार्यक्रम के प्रचार से जुड़े एक वीडियो से अप्रसन्न हैं, जिसमें राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की तस्वीर के साथ विरोध कर रही ईरानी महिलाओं की एक छोटी सी क्लिप है। इस मामले पर विदेश मंत्रालय या यहां स्थित ईरानी दूतावास की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

अब्दुल्लाहियान को तीन और चार मार्च को आयोजित रायसीना डायलॉग में शामिल होना था। सूत्रों के अनुसार वह यात्रा पर नहीं आ रहे हैं क्योंकि ईरानी पक्ष को लगता है कि इस वीडियो क्लिप में उनके देश को गलत तरीके से दिखाया गया है।

रायसीना डायलॉग को भू-राजनीति और भू-आर्थिकी पर भारत का अहम सम्मेलन माना जाता है। इसका आयोजन विदेश मंत्रालय के सहयोग से ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) द्वारा किया जा रहा है।

यह वीडियो एक मिनट और 50 सेकंड का है, जिसमें यूक्रेन-रूस युद्ध, दक्षिण चीन सागर में चीन के आक्रामक तेवर और ईरान में महिलाओं के विरोध सहित प्रमुख वैश्विक चुनौतियों को शामिल किया गया है। ईरानी विदेश मंत्री की भारत यात्रा के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
जब डिफेंस कॉरिडोर की तोपें गरजेंगी तो पाकिस्तान अपने आप गायब हो जाएगा : योगी आदित्‍यनाथ