शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah's tour to West Bengal
Written By
Last Modified: शनिवार, 19 दिसंबर 2020 (12:49 IST)

अमित शाह पहुंचे स्वामी विवेकानंद की जन्मस्थली, बोले- उनके दिखाए मार्ग से पूरा विश्व समृद्धि के रास्ते पर अग्रसर होगा...

अमित शाह पहुंचे स्वामी विवेकानंद की जन्मस्थली, बोले- उनके दिखाए मार्ग से पूरा विश्व समृद्धि के रास्ते पर अग्रसर होगा... - Amit Shah's tour to West Bengal
कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार सुबह उत्तर कोलकाता स्थित स्वामी विवेकानंद के जन्मस्थल पर पहुंचे। शाह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जो मार्ग दिखाया है, उससे न केवल भारत बल्कि पूरा विश्व समृद्धि के रास्ते पर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि 19वीं सदी के महापुरुष के आदर्श आज की दुनिया में और भी प्रासंगिक हैं।

पश्चिम बंगाल के 2 दिवसीय दौरे पर आए शाह ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत की संस्कृति तथा मूल्यों को विश्वभर में पहुंचाने के लिए उनकी सराहना की।

शाह ने कहा, स्वामी विवेकानंद ने भारत की संस्कृति, दृष्टिकोण और मूल्य विश्वभर में पहुंचाए। उन्होंने आध्यात्मिकता और आधुनिकता को आपस में जोड़ा। उनकी जन्मस्थली पर आने के बाद मुझे महसूस हुआ कि उनके आदर्श आज की दुनिया में भी प्रासंगिक बने हुए हैं, बल्कि आज के समय में उनके आदर्शों की आवश्यकता कहीं अधिक है।

शाह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जो मार्ग दिखाया है, उससे न केवल भारत बल्कि पूरा विश्व समृद्धि के रास्ते पर अग्रसर होगा।(भाषा)
ये भी पढ़ें
बंगाल के दुर्ग को फतह करने के लिए रण में उतरे अमित शाह और उनके 'महारथी'