Hanuman Chalisa

मोदी सरकार ने मिजोरम में विकास परियोजनाओं को दुगुना किया : शाह

शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (15:03 IST)
आइजोल। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार ने मिजोरम में संप्रग सरकार की तुलना में दुगुनी विकास परियोजनाएं की हैं। शाह मिजोरम की राजधानी आइजोल में पूर्वात्तर परिषद की ओर से आयोजित पूर्वोत्तर हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

इस मौके पर शाह ने कहा कि राज्य में बांस के उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं और इसके निवासी हस्तशिल्प वस्तुओं के निर्माण और बिक्री के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकते हैं। वे पूर्वोत्तर परिषद के अध्यक्ष भी हैं। गृहमंत्री ने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री जोरमथंगा राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

जोरमथंगा ने उम्मीद जताई कि विकास की उच्च संभावना वाला मिजोरम केंद्र की सहायता से देश में सबसे अधिक सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) हासिल करेगा। प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद शाह का जोरमथंगा से मिलने और नागरिकता संशोधन विधेयक पर गैर सरकारी संगठन समन्वय समिति के नेताओं से बात करने का कार्यक्रम है।

गृहमंत्री शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिजोरम में 23 हजार लोगों को एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। शाह ने कहा कि 2021 तक आइजोल को ब्रॉडगेज रेलवे लाइन से जोड़ा जाएगा। गृहमंत्री ने मिजोरम में शनिवार को आइजोल में नॉर्थ ईस्ट हैंडलूम और हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

इस दौरान शाह ने कहा कि केंद्र सरकार मिजोरम में लगातार विकास के काम बढ़ा रही है और 1700 किलोमीटर राष्‍ट्रीय महामार्ग के निर्माण का काम शुरू भी हो चुका है। 

Show comments

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा यू-टर्न, होर्मुज पर 20% शुल्क का फैसला वापस, अब खाड़ी देशों से करेंगे अरबों डॉलर के निवेश सौदे

सोनम वांगचुक को मिला विपक्ष का साथ, केजरीवाल-अखिलेश ने की यह अपील, क्‍या अब तोड़ेंगे अनशन?

UPSSSC X-Ray Technician Result Out : 377 उम्मीदवारों का चयन, आयोग ने जारी की मेरिट सूची

यूपी में सरकारी भर्ती हुई स्मार्ट, योगी सरकार ने शुरू किया OTR सिस्टम, अब बार-बार फॉर्म भरने की जरूरत नहीं

पहले भी विवादों में रहे बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग, जानिए अब क्या है नया विवाद

अगला लेख