Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की हुंकार, 2019 में बनेगी मोदी सरकार

शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 (22:59 IST)
नई दिल्ली। विपक्षी दलों के गठबंधन की पहल को ढकोसला करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा गरीबों के कल्याण और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आगे बढ़ा रही है जबकि विपक्षी दल केवल सत्ता के लिए साथ आ रहे हैं।
 
 
भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि 2019 का चुनाव वैचारिक युद्ध का चुनाव है। 2 विचारधाराएं आमने-सामने खड़ी हैं। 2019 का युद्ध सदियों तक असर छोड़ने वाला है और इसलिए मैं मानता हूं कि इसे जीतना बहुत महत्वपूर्ण है।
 
उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव भारत के गरीब के लिए बहुत मायने रखता है। स्टार्टअप को लेकर निकले युवाओं के लिए ये चुनाव मायने रखता है। करोड़ों भारतीय, जो दुनिया में भारत का गौरव देखना चाहते हैं, उनके लिए ये चुनाव मायने रखता है। विपक्ष के महागठबंधन को ढकोसला करार देते हुए उन्होंने कहा कि एक-दूसरे का मुंह न देखने वाले आज हार के डर से एकसाथ आ गए हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि अकेले नरेंद्र मोदीजी को हराना मुमकिन नहीं है।
 
शाह ने कहा कि 2014 के चुनाव में हम इन दलों को पराजित कर चुके हैं और आगे भी इन्हें पराजित करेंगे। उत्तरप्रदेश में भाजपा की सीटें 73 से बढ़कर 74 होंगी, ये 72 नहीं होंगी। उन्होंने दावा किया कि 2019 में भाजपा के नेतृत्व में राजग की सरकार बनेगी। 2014 में 6 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें थीं और 2019 में 16 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। 5 साल के अंदर भाजपा का गौरव दिन दोगुनी गति से बढ़ा है।
 
अमित शाह ने कहा कि ये अधिवेशन भारतीय जनता पार्टी के देशभर में फैले कार्यकर्ताओं के लिए संकल्प करने का अधिवेशन है। भाजपा कार्यकर्ता अजेय योद्धा मोदी के नेतृत्व में चुनाव में जा रहे हैं, ऐसे में कार्यकर्ताओं को जोश में बढ़ना चाहिए लेकिन होश नहीं खोना चाहिए। भाजपा चाहती है कि जल्द से जल्द उसी स्थान पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो और इसमें कोई दुविधा नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस की जल्द से जल्द सुनवाई हो लेकिन कांग्रेस इसमें भी रोड़े अटकाने का काम कर रही है। कांग्रेस अपना रुख स्पष्ट करे। भाजपा कार्यकर्ता आश्वस्त रहे कि संविधान के तहत राम मंदिर के निर्माण के लिए पार्टी कटिबद्ध है।
 
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ समय से जो स्वयं जमानत पर हैं, जिन पर इंकम टैक्स का 600 करोड़ रुपए बकाया हो, ऐसे लोग मोदीजी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। जनता की सूझबूझ बहुत ज्यादा है। मोदीजी का प्रामाणिक जीवन और निष्कलंक चरित्र जनता के सामने है।
 
शाह ने कहा कि एक जमाना था, जब देश में कांग्रेस बनाम अन्य हुआ करता था, आज मोदी बनाम अन्य सभी हो गया है। जिस भारत की कल्पना विवेकानंदजी ने की थी, उस भारत को हम मोदीजी के नेतृत्व में बनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। अटलजी जनसंघ के समय से ही देश की राजनीति के ध्रुव तारे की तरह चमके थे, भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष थे। देश के हर कोने में भाजपा को पहुंचाने के लिए अटलजी और आडवाणीजी की जोड़ी ने जो संघर्ष किया है, ऐसा संघर्ष शायद ही हुआ हो।

Show comments

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का कहर, 3 दिन में जुलाई की आधी से ज्यादा बारिश, कई इलाकों में भारी जलभराव

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी, लक्ष्य का 82.69 फीसदी कार्य हुआ पूरा

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

योगी सरकार का बड़ा अभियान, विद्यालयों में होगा सर्वांगीण विकास कार्यक्रम, डिजिटल शिक्षा पर रहेगा जोर

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

अगला लेख