dipawali
✕

पूजा भट्ट बोलीं, भारत में मर्द बूढ़े नहीं होते हैं!

Updated: शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 (22:49 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री एवं निर्देशक पूजा भट्ट ने कहा कि महिलाएं अपनी उम्र के 40वें दशक में अपने दिलोदिमाग को बेहतर तरीके से समझने लगती हैं लेकिन उन्हें बड़े पर्दे पर सही से नहीं दिखाया जाता है, वहीं अभिनेता अपने से आधी उम्र का किरदार निभाते रहते हैं। भट्ट 18 साल बाद 'सड़क 2' से अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही हैं।
 
 
अभिनेत्री ने कहा कि मैंने एक तरह से अभिनय को अलविदा कह दिया था लेकिन अगर आप एक बार कलाकार बन जाते हैं तो हमेशा कलाकार रहते हैं। जिंदगी के पास मेरे लिए अलग योजनाएं हैं, जैसे कि मैं अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी, मैं आर्किटेक्ट या अंतरिक्ष यात्री बनना चाहती थी। लेकिन डैडी में काम किया और बाकी तो इतिहास है ही।
 
अभिनेत्री 'सड़क 2' के साथ ही साथ एक वेब सीरीज में भी काम कर रही हैं। एक अभिनेत्री के तौर पर भट्ट की अब तक की आखिरी फिल्म 'एवरीबडी सेज आईएम फाइन' थी।

उन्होंने कहा कि एक चीज जो मैं होते हुए नहीं देख रही हूं, वह यह कि निश्चित उम्र की महिलाओं को पर्दे पर अच्छे तरह से नहीं दिखाया जाता है। हमें आगे बढ़ना होगा। भारत में दरअसल मर्द बूढ़े नहीं होते। मर्दों से छोटी जो महिलाएं होती है, वे अचानक मां का किरदार अदा करने लगती हैं।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

PoK में गृहयुद्ध जैसे हालात, मुजफ्फराबाद में हिंसा, फायरिंग और आंसू गैस के गोले से हड़कंप, धारा 144 लागू

अयोध्या ने फिर रचा कीर्तिमान! 30 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई रामनगरी

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

CM योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर UP, देश में पहले नंबर पर

अगला लेख