Daily Horoscope
✕

राहुल गांधी ने की यूएई के उपराष्ट्रपति मोहम्मद से मुलाकात

Updated: शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 (23:09 IST)
दुबई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद से मुलाकात की और भारत और यूएई के बीच के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बातचीत की।

 
मुलाकात के बाद गांधी ने ट्वीट किया कि शुक्रवार शाम यूएई के उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री और आधुनिक दुबई के वास्तुकार शेख मोहम्मद से मुलाकात अद्भुत रही। भारत और यूएई के बीच संबंध समय की हर कसौटी पर खरे उतरे हैं।
 
उन्होंने कहा कि मैं दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने में मदद करने को प्रतिबद्ध हूं। गांधी ने शेख मोहम्मद के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर कीं। मुलाकात के दौरान इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा और कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा मौजूद थे।
 
राहुल गांधी दुबई और अबू धाबी के दौरे पर आए हैं। वे यहां शुक्रवार और शनिवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे तथा यूएई के मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। वे गुरुवार को दुबई पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भारतीय मूल के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार सुबह नाश्ते पर यूएई में मौजूद भारतीय मूल के प्रमुख कारोबारियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने भारतीय कामगारों को भी संबोधित किया। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख