shradh paksha
✕

अमरनाथ गुफा पर आदेश की समीक्षा से एनजीटी का इनकार

Updated: गुरुवार, 25 जनवरी 2018 (22:41 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पवित्र अमरनाथ गुफा के सामने कतार में खड़े रहने वाले श्रद्धालुओं के शांत रहने के अपने आदेश की समीक्षा से इनकार किया है। अधिकरण ने कहा कि उसके पहले के आदेश में कोई त्रुटि नहीं है और यह आदेश पर्यावरण एवं अमरनाथ गुफा के हित में दिया गया था।


एनजीटी के कार्यवाहक अध्यक्ष न्यायमूर्ति यूडी साल्वी की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अधिकरण ने सभी पक्षों को सुना था और प्रतिवादियों को अपनी दलील के पक्ष में बातें रखने के लिए पूरा मौका दिया गया था। अधिकरण ने कहा, अधिकरण ने अपने समक्ष पेश किए गए रिकॉर्ड के आधार पर कदम उठाया था और इस आदेश में कोई प्रत्यक्ष त्रुटि दिखाई नहीं देती।

यह आदेश अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से दायर याचिका पर दिया गया। याचिका में कहा गया था कि एनजीटी के पहले के आदेश की समीक्षा होनी चाहिए। एनजीटी ने बीते 14 दिसंबर को अपने आदेश में स्पष्ट किया था कि उसने दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा के अंदर मंत्रोच्चार और भजन पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है।

इस निर्णय के बाद हुए प्रदर्शनों को देखते हुए एनजीटी ने कहा कि उसने पूरे इलाके को न तो ध्वनि निषेध क्षेत्र (साइलेंट ज़ोन) घोषित किया है न ही उसकी ऐसी कोई मंशा है। उसने कहा कि केवल इतना प्रतिबंध लगाया था कि किसी भी श्रद्धालु या किसी भी व्यक्ति को अमरनाथ महाशिवलिंग के समक्ष खड़े होने के दौरान शांति बनाए रखनी चाहिए। एनजीटी ने कहा था कि पवित्र गुफा की तरफ जाने वाली मुख्य सीढ़ियों सहित किसी भी अन्य हिस्से में प्रतिबंध लागू नहीं है। (भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख