Hanuman Chalisa

मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में कमजोर प्रधानमंत्री साबित होंगे : अलका लांबा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 9 जून 2024 (18:57 IST)
Alka Lamba's statement on Narendra Modi's third term : कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में 'कमजोर प्रधानमंत्री' साबित होंगे, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में अपने दम पर बहुमत नहीं मिला है।
ALSO READ: रजनीकांत ने नरेंद्र मोदी को दी बधाई, तीसरे कार्यकाल को बताया बड़ी उपलब्धि
अलका लांबा ने कहा, एक कमज़ोर प्रधानमंत्री शपथ ले रहा है। इस प्रधानमंत्री के पास बहुमत नहीं है। तानाशाह कमज़ोर पड़ रहा है। वह संविधान बदलने के लिए 400 सीटें मांग रहा था, उसे बहुमत भी नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष देश में लोकतंत्र बचाने के लिए जीत हासिल करने में कामयाब रहा।
 
लांबा ने कहा, वह (नरेंद्र मोदी) लोकतंत्र को कुचलने में कामयाब नहीं होंगे। वह जम्मू-कश्मीर और देश के लोगों के अधिकारों को नकार नहीं पाएंगे। यह हमारी जीत है। जम्मू-कश्मीर की पांच लोकसभा सीट के नतीजों के बारे में पूछे जाने पर लांबा ने कहा कि यह संतोषजनक है क्योंकि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने दो सीट जीती हैं।
 
उन्होंने कहा, जम्मू में भाजपा ने दो सीटें जीतीं, विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने दो सीट जीतीं जबकि एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की। अगर कश्मीर की बात करें तो भाजपा ने अपना उम्मीदवार भी नहीं उतारा क्योंकि जम्मू-कश्मीर को उन्होंने जो जख्म दिए हैं, वे बहुत गहरे हैं।
ALSO READ: बलात्कारियों को नपुंसक बनाने के लिए कानून बने, अलका लांबा ने कहा
यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस चुनाव पूर्व के गठबंधन को जारी रखेगी, इस पर लांबा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व इस पर फैसला करेगा। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा। दिल्ली और हरियाणा में हमने आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन किया था लेकिन हमें इससे कोई फायदा नहीं हुआ। इन सभी मुद्दों पर शीर्ष नेतृत्व चर्चा करेगा और फिर फैसला लेगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

ओमान के पास भारतीयों से भरे जहाज पर हमला, 10 सुरक्षित, 1 अब भी लापता, भारत ने क्या कहा

Kashmir Cloudburst : अनंतनाग में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी; फसलें और सेब के बाग बर्बाद

CM Yogi Adityanath : आयुष विश्वविद्यालय में नए छात्रावासों का उद्घाटन, महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में हुआ नामकरण

Monsoon Alert : 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने अपनी चेतावनी में क्या कहा

Gujarat : अमित शाह एक दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर, 'मिशन फाइव मिलियन ट्री' अभियान का करेंगे शुभारंभ

अगला लेख