सम्बंधित जानकारी
- अमीषा पटेल नहीं थी 'गदर' के लिए पहली पसंद, इन एक्ट्रेसेस ने रिजेक्ट कर दिया था 'सकीना' का किरदार
- कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन ने एडवांस बुकिंग अनाउंसमेंट के साथ रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली फिल्म बनी
- बचपन से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं सोनम कपूर, पहली ही फिल्म हो गई थी फ्लॉप
- 49 साल की उम्र में भी कुंआरी हैं अमीषा पटेल, पिता पर लगा चुकी हैं गंभीर आरोप
- पॉकेटमनी के लिए सोनम कपूर ने किया था वेट्रेस का काम, एक्ट्रेस से जुड़ी 30 रोचक जानकारियां
Rajinikanth congratulates Narendra Modi calls his third term a big achievement
Rajinikanth congratulated Modi: नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्हें दुनियाभर से बधाई मिल रही है। सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा कि नरेन्द्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना बड़ी उपलब्धि है और लोगों ने एक मजबूत विपक्ष सुनिश्चित किया है जो लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत है।
रजनीकांत ने प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं जो एक बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी का लगातार तीसरी बार पदभार ग्रहण करना बड़ी उपलब्धि है, मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। लोगों ने मजबूत विपक्ष चुना है जो लोकतंत्र के लिए एक अच्छा संकेत है।
आगामी पांच वर्षों में सरकार से उम्मीदों को लेकर पूछे गए सवाल पर रजनीकांत ने कहा, उन्हें उम्मीद है कि शासनकाल अच्छा होगा।
