Last Modified:
Saturday, 11 March 2017 (18:43 IST)
अखिलेश यादव ने इस्तीफा सौंपा
Publish Date: Sat, 11 Mar 2017 (18:43 IST)Updated Date: Sat, 11 Mar 2017 (18:45 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल राम नाईक को अपना इस्तीफा सौंपा।
इसके पहले अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि हमने जो काम किया शायद वह जनता को पसंद नहीं आया। मुझे उम्मीद है कि अब जो सरकार आएगी वो और अच्छा काम करेगी।