dharma sangrah
✕

अब पांच और हवाई अड्डों पर हैंडबैग में नहीं लगाना होगा टैग

Updated: सोमवार, 23 जुलाई 2018 (21:38 IST)
नई दिल्ली। देश के 5 और हवाई अड्डों ने यात्रियों के हैंडबैग पर टैग और मुहर लगाने की व्यवस्था खत्म कर दी है। इस प्रकार ऐसे हवाई अड्डों की कुल संख्या 42 हो गई है।
 
 
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी साझा की। इस सूची में शामिल 5 नए हवाई अड्डों में मध्यप्रदेश का खजुराहो, छत्तीसगढ़ का रायपुर, असम का जोरहाट, नगालैंड का दीमापुर और मेघालय का शिलांग हवाई अड्डा शामिल है।
 
देश के कूल 60 हवाई अड्डों की सुरक्षा सीआईएसएफ के हाथ में है जिसमें से 42 पर अब हैंडबैग में टैग और मुहर नहीं लगाई जाएगी। गौरतलब है कि टैगमुक्त सुरक्षा जांच सीआईएसएफ ने पिछले साल अप्रैल में शुरू की थी। इसे नागर विमानन मंत्रालय और नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो से चर्चा के बाद शुरू किया गया था।
 
अधिकारी ने बताया कि इस व्यवस्था को लागू करने के लिए हवाई अड्डा परिसर में नए स्मार्ट कैमरे लगाए जाना, सुरक्षा सामग्रियों को फिर से प्रबंधित करना इत्यादि शामिल हैं। इन 5 हवाई अड्डों पर हाल ही में इन मानकों को पूरा किया गया है जिसके बाद यहां टैगमुक्त सुरक्षा जांच की शुरुआत की गई है। इसके अलावा यहां पर लगी एक्स-रे मशीनों की लंबाई बढ़ाई गई है ताकि हैंडबैगों की जांच आसानी से हो सके।
 
सीआईएसएफ के महानिदेशक राजेश रंजन ने हाल में कहा था कि सीआईएसएफ उसकी सुरक्षा के तहत आने वाले सभी 60 हवाई अड्डों को इस साल के अंत तक टैगमुक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। (भाषा)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख