Daily Horoscope
✕

एअर इंडिया विमान के चालक दल का सदस्य कोरोना संक्रमित, ऑस्ट्रेलिया ने बंद की भारत से विमानों की आवाजाही

Updated: मंगलवार, 27 अप्रैल 2021 (15:51 IST)
नई दिल्ली। सिडनी से उड़ान भरने वाले एअर इंडिया विमान के चालक दल के एक सदस्य के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने यात्रियों को विमान में सवार होने से रोक दिया, जिसके बाद उड़ान मंगलवार को केवल सामान लेकर दिल्ली पहुंची।

ALSO READ: CoronaVirus India Update : 6 दिन से कोरोना के 3 लाख से ज्यादा मामले, लगातार तीसरे दिन रिकवर हुए 2 लाख मरीज
 
दिल्ली-सिडनी के बीच उड़ान के संचालन से पहले शनिवार को दिल्ली में विमान के चालक दल के सभी सदस्यों की आरटी-पीसीआर जांच की गई और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
 
सूत्रों ने कहा कि रविवार सुबह सिडनी पहुंचने पर ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने चालक दल के सभी सदस्यों की
आरटी-पीसीआर जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आई। इसमें एक सदस्य के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने यात्रियों को विमान में सवार होने से रोक दिया। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए चालक दल के सदस्य को सिडनी में ही पृथकवास में रखा गया है।
 
इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 15 मई तक भारत से सभी विमानों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के तेजी से फैसले के चलते यह फैसला किया गया।
 
इस फैसले से हजारों लोग प्रभावित हो सकते हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हैं, जो इस समय भारत में इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं।

कोविड-19 जांच त्रुटिपूर्ण : पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर मार्क मैक्गोवन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि लौट रहे यात्रियों की भारत में की गई कोविड-19 जांच या तो त्रुटिपूर्ण है या विश्वास योग्य नहीं है जिससे व्यवस्था की ईमानदारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं और यहां कुछ समस्या उत्पन्न हो रही है।
 
मैक्गोवन की टिप्पणी तब आई जब पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में अधिकारियों ने कहा कि पर्थ में होटल में पृथक-वास में रखे गए चार लोग भारत से वापस आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
 
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के अधिकारी इसलिए चिंतित हैं क्योंकि लौट रहे यात्रियों में से ज्यादातर ऐसे हैं जो भारत से वापस आ रहे हैं जहां महामारी की दूसरी लहर ने गंभीर स्थिति उत्पन्न कर दी है।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ी ठंड; दक्षिण में चक्रवात का खतरा

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

अगला लेख