Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

‘शूटर दादी’ चंद्रो तोमर कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

मंगलवार, 27 अप्रैल 2021 (15:11 IST)
नई दिल्ली। ‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर को कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया है और सांस लेने में परेशानी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली 89 वर्षीय निशानेबाज के ट्विटर पेज पर यह जानकारी दी गई है। उनके ट्विटर पेज पर लिखा गया है, ‘दादी चंद्रो तोमर कोरोना पॉज़िटिव हैं और साँस की परेशानी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ईश्वर सबकी रक्षा करे - परिवार।‘

चंद्रो तोमर ने जब निशानेबाजी को अपनाया तब उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक थी लेकिन इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती और यहां तक उन पर एक फिल्म भी बनायी गयी है। उन्हें विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाज माना जाता है।

उन्होंने अपनी बहन प्रकाशी तोमर के साथ कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रकाशी भी दुनिया की उम्रदराज महिला निशानेबाजों में शामिल हैं। इन दोनों बहनों की जिंदगी पर फिल्म भी बनी हैं। अपने जीवन में उन्होंने पुरुष प्रधान समाज में कई रुढ़ियों को भी समाप्त किया।

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

मांगरोल में बादल फटे, 1 दिन में 22.24 इंच बारिश, गुजरात के 225 तालुका पानी-पानी

शेयर बाजार लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद, अगले सप्ताह किन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर?

गुजरात में पकड़े गए संदिग्‍ध आतंकियों में देवास का 18 साल का बिलाल दुर्रानी घाघा भी, ATS इस एंगल पर कर रही जांच

केतन से लेकर इंदौर के राजा रघुवंशी तक! भाजपा सांसद ने दोहराई पुरुष आयोग की मांग, कहा- पुरुषों की भी सुनो

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

अगला लेख