sundarkand
✕

एयर इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायत, ओटीपी में गो एयर अव्वल

Updated: रविवार, 23 दिसंबर 2018 (18:51 IST)
नई दिल्ली। हवाई यात्रियों को नवंबर में सबसे ज्यादा शिकायत सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया से रही, वहीं देश के 4 बड़े हवाई अड्डों से समय पर उड़ान भरने (ओटीपी) के मामले में गो एयर सबसे आगे रही।
 
 
नागर विमानन महानिदेशालय के आंकड़ों के अनुसार नवंबर में एयरलाइंस के खिलाफ कुल 786 यानी प्रति 1 लाख यात्री 6.7 शिकायतें आईं। इनमें एयर इंडिया के खिलाफ प्रति 1 लाख यात्री सर्वाधिक 17 शिकायतें मिलीं। जेट एयरवेज और जेट लाइट का औसत प्रति 1 लाख यात्री 14 शिकायतों का रहा।
 
इनके बाद प्रति 1 लाख यात्री 5 शिकायत के साथ इंडिगो, 4 शिकायत के साथ ट्रूजेट, 2-2 शिकायत के साथ एयर एशिया, गो एयर और विस्तारा तथा 1 शिकायत के साथ स्पाइसजेट का स्थान रहा।

यात्रियों की सबसे ज्यादा 31.8 प्रतिशत शिकायत उड़ान संबंधी समस्याओं को लेकर तथा 31 प्रतिशत ग्राहक सेवा को लेकर रही। 23.9 प्रतिशत शिकायतें बैगेज और 4.6 फीसदी कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर रही हैं।

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख