biodatamaker

143 यात्रियों को लेकर जा रहे एयर इंडिया के विमान को आपात स्थिति में मुंबई में उतारा

Updated: मंगलवार, 22 मई 2018 (00:29 IST)
मुंबई। गोवा से 143 यात्रियों को लेकर जा रहे एयर इंडिया के विमान को हाइड्रोलिक विफलता के कारण आपात स्थिति में यहां उतारना पड़ा। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार रात 8.30 बजे के बाद विमान के आपात स्थिति में उतरने के बाद हवाई अड्डे पर पूरी तरह आपात स्थिति को लागू कर दिया गया।
 
 
प्रवक्ता ने बताया कि इसे सुरक्षित उतार लिया गया। इसमें 143 लोग सवार थे। हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि विमान के आपात स्थिति में उतरने के बाद मुख्य रनवे को बंद कर दिया गया था जिसे रात 9 बजकर 40 मिनट पर दोबारा शुरू कर दिया गया। इस दौरान विमानों के परिचालन के लिए दूसरे रनवे का इस्तेमाल किया गया।
 
मुंबई हवाई अड्डा देश में दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है, जहां से रोज 980 विमानों का परिचालन होता है। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

अगला लेख