suvichar
✕

इन नए नियमों के तहत खेला जा रहा है आईपीएल 11 का सीजन

Updated: मंगलवार, 22 मई 2018 (00:28 IST)
आईपीएल-11 का यह सीजन बेहद रोमांचक दौर से गुजर रहा है। इस सीजन का दर्शक भरपूर मजा उठा रहे है। इस सीजन में काफी सारे नए नियम शामिल हुए थे। क्या आप जानते हैं इन नियमों के बारे में, यदि नहीं तो जान लीजिए... 

मिड सीजन ट्रांसफर : इस नए नियम के तहत सिर्फ विदेशी और अनकैप्ड खिलाड़ी ही आएंगे हालांकि भारतीय कैप्ड खिलाड़ियों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। इस नए नियम के अनुसार 25वें मैच के बाद अनकैप्ड और विदेशी खिलाड़ी दूसरी टीमों में ट्रांसफर हो सकता है। दोनों टीमों के आपसी सहमति से ऐसा हो सकता हैं। बता दें कि इस नियम के तहत वही विदेशी खिलाड़ी ट्रांसफर हो सकते हैं जिसने सिर्फ 2 या उससे कम मैच खेले हो।
टीमों के पास अपनी दो-दो जर्सियां : इस बार आईपीएल टीमों के पास अपनी दो-दो जर्सियां होंगी, एक जर्सी टीमों के घरेलू मैदान के लिए और एक जर्सी विपक्षी टीम के मैदान के लिए प्रयोग होगा। फुटबॉल में इस तरीके का बदलाव होता आया, अब क्रिकेट में भी ऐसा होने जा रहा है।
आईपीएल में पहली बार होगा डीआरएस का इस्तेमाल : आईपीएल के 11वें सीजन में पहली बार डीआरएस सिस्टम का प्रयोग होने जा रहा है। हर टीम को एक पारी में एक रिव्यू मिलेगा यानि इसके तहत आप अम्पायर के फैसले को पलट सकते हैं। टी-20 क्रिकेट में पहली बार डीआरएस का प्रयोग 2017 में पीएसएल टूर्नामेंट में हुआ था। 
वर्चुअल रिएलिटी टेक्नोलॉजी : इस टेक्नोलॉजी की मदद से आप घर बैठे की स्टेडियम का मजा ले पाएंगे। मैदान पर किस एंगल से आपको मैच देखना है ये फैसला अब आप घर और ऑफिस में बैठे ही ले सकते हैं। इस टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने के लिए आपको HOTSTAR पर जाकर VR बॉक्स को ऑन करना होगा।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख