Hanuman Chalisa

रवीन्द्र जडेजा की पत्नी रीवा से पुलिस कांस्टेबल ने की हाथापाई

सोमवार, 21 मई 2018 (23:11 IST)
जामनगर। टेस्ट क्रिकेटर रवीन्द्र जडेजा की पत्नी रीवा से पुलिस के एक कांस्टेबल ने उनकी कार से मामूली दुर्घटना के बाद कथित तौर पर सोमवार को यहां हाथापाई की। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में कांस्टेबल सजाय अहीर को गिरफ्तार किया है।
 
 
जामनगर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रदीप सेजुल ने बताया कि यह कथित घटना जामनगर में सारू सेक्शन रोड पर हुई, जब रीवा जडेजा की कार से कथित तौर पर कांस्टेबल की मोटरसाइकल को टक्कर लगी जिसने उन पर हमला कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि रीवा जडेजा की कार की मोटरसाइकल से टक्कर के बाद पुलिसकर्मी ने उनसे हाथापाई की। हम उन्हें हरसंभव सहायता मुहैया करा रहे हैं और पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। एक व्यक्ति ने हालांकि खुद को घटना का चश्मदीद बताते हुए दावा किया कि पुलिसकर्मी ने रीवा जडेजा को बुरी तरह मारा।
 
विजयसिंह चावड़ा ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिसकर्मी ने रीवा को बेरहमी से मारा और बहस के दौरान उनके बाल तक खींचे। हमने उन्हें (रीवा को) उससे बचाया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख