गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 9090 posts of veterinarians are vacant in the country
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023 (23:49 IST)

राज्यसभा: देश के विभिन्न राज्यों में पशु चिकित्सकों के 9090 पद खाली

राज्यसभा: देश के विभिन्न राज्यों में पशु चिकित्सकों के 9090 पद खाली - 9090 posts of veterinarians are vacant in the country
नई दिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पशु चिकित्सकों के स्वीकृत 35,745 पदों के मुकाबले 9,090 पद रिक्त हैं। संसद को शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि पशुपालन, पशु चिकित्सा विज्ञान के साथ-साथ पशु चिकित्सा, राज्य का विषय है इसलिए उनकी आवश्यकता के अनुसार पशु चिकित्सकों का सार्वजनिक रोजगार, राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार 31 जनवरी 2023 तक देशभर में पशु चिकित्सकों के स्वीकृत पद 35,745 हैं जबकि रिक्त पद 9,090 हैं।
 
रूपाला ने आगे कह कि पशु चिकित्सा सेवाओं/सुविधाओं की कमी के कारण बड़े पैमाने पर पशुओं की मौत की कोई रिपोर्ट राज्यों से प्राप्त नहीं हुई है, फिर भी गांठदार त्वचा रोग (एलएसडी) से प्रभावित पशुओं की मौत की रिपोर्ट वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान प्राप्त हुई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
शहबाज ने स्वीकारी पेशावर नरसंहार रोकने में विफलता की बात, 100 से अधिक लोग मारे गए थे