गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में अवैध रूप से निवासरत 8 रोहिंग्या गिरफ्तार
Written By
Last Updated : सोमवार, 18 जनवरी 2021 (13:06 IST)

दिल्ली में अवैध रूप से निवासरत 8 रोहिंग्या गिरफ्तार

Rohingya | दिल्ली में अवैध रूप से निवासरत 8 रोहिंग्या गिरफ्तार
नई दिल्ली। वैध दस्तावेज दिखा पाने में नाकाम रहने पर राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों से 8 रोहिंग्या को पकड़ा गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्वी दिल्ली में आनंद विहार रेलवे स्टेशन के बाहर से 6 रोहिंग्या को हिरासत में लिया गया जिनमें 3 नाबालिग हैं। इन लोगों को यहां एक हिरासत केंद्र भेज दिया गया है।
पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) दीपक यादव ने बताया कि पुलिस को त्रिपुरा से 6 संदिग्ध रोहिंग्या के इस महीने की शुरुआत में ट्रेन से दिल्ली आने की सूचना मिली थी। 
 
एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि द्वारका जिले के उत्तम नगर इलाके में 2 रोहिंग्या अवैध रूप से रहते पाए गए और उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ये दोनों व्यक्ति म्यांमार के रहने वाले हैं। (भाषा)