1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020
  4. joe baiden will be Americas oldest president

अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे जो बाइडेन

Joe Biden
20 जनवरी 2021 को 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने जा रहे जो बाइडेन अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रप‍ति होंगे। वे 78 वर्ष से अधिक उम्र के हो चुके हैं। इससे पहले सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन थे। उन्होंने 1989 में जब राष्ट्रपति पद छोड़ था तो उनकी आयु 77 वर्ष और 349 दिन थी।
आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार बाइडेन पर निशाना साधा था। 74 वर्षीय ट्रंप ने कहा  देश का नेतृत्व करने के लिए बाइडेन में मानसिक तीक्ष्णता की कमी है। हालांकि जो के डॉक्टर केविन ने गत दिसंबर में एक रिपोर्ट जारी कर उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ बताया था। 
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने रद्द की यात्रा : दूसरी ओर, सत्ता हस्तांतरण के चलते अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस सप्ताह सभी यात्राएं रद्द कर दी हैं। प्रवक्ता मोर्गन ओरतागुस ने बताया कि सत्ता हस्तांतरण के कारण रद्द की गई यात्रा में विदेश मंत्री माइक पोंपियो की यूरोप यात्रा भी शामिल है।
 
ओरतागुस ने कहा कि हम आने वाले प्रशासन के लिए एक छोटा प्लान बनाना चाहते थे, लेकिन हम इस सप्ताह सभी यात्राओं को रद्द करते हैं, जिसमें विदेश मंत्री पोंपियो की यूरोप यात्रा भी शामिल है।
अगला लेख
20 जनवरी को अमेरिकी राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले आखि‍र कौन हैं जो बि‍डेन, क्‍या है उनका राजनीतिक अनुभव?