शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 8 lakh rewarded Naxalite involved in attacks on security forces surrendered
Written By
Last Modified: गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (23:43 IST)

सुरक्षाबलों पर हमलों में शामिल 8 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

सुरक्षाबलों पर हमलों में शामिल 8 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण - 8 lakh rewarded Naxalite involved in attacks on security forces surrendered
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के सामने एक माओवादी ने समर्पण कर दिया, जिसके सिर पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था और वह कम से कम 20 आपराधिक वारदातों में शामिल था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केरलापाल क्षेत्र समिति का सचिव सोढी मुया, 15 साल तक सुरक्षाबलों पर हुए विभिन्न हमलों में शामिल था। अधिकारियों ने कहा कि मुया ने सुकमा के पुलिस अधीक्षक और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों के सामने समर्पण कर दिया। उस पर आठ लाख रुपए का पुरस्कार घोषित था और वह हिंसा तथा सुरक्षा बलों पर हमले की 20 आपराधिक वारदातों में शामिल था।

मुया, दिसंबर 2014 में चिंतागुफा (सुकमा जिले) में हुए हमले में शामिल था जिसमें 14 सुरक्षा बलों की मौत हो गई थी। इसके अलावा वह मार्च 2017 में उसी जिले के भेजी में हुए हमले में भी शामिल था जिसमें 12 सुरक्षा कर्मी मारे गए थे।
ये भी पढ़ें
केंद्र सरकार ने Covishield की 66 करोड़ खुराक का दिया ऑर्डर