1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Naxalite attack in Narayanpur, Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली हमला, ITBP के 2 जवान शहीद

Naxalite attack
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्‍सलियों ने आईटीबीपी के जवानों पर हमला कर दिया। हमले में 2 जवान शहीद हो गए। आईटीबीपी की 45वीं बटालियन का एक दस्ता इलाके में निकला था। जब ये दस्ता कैंप से 600 मीटर की दूरी पर था इसी दौरान नक्सलियों ने हमला कर दिया।

हमले के बाद नक्‍सली जवानों से एक AK-47 रायफल, दो बुलेटप्रूफ जैकेट और वाकी टॉकी भी लूटकर फरार हो गए। बस्तर रेंज के आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि दोपहर में आईटीबीपी कैंप के पास नक्सली हमले में दो आईटीबीपी के जवान शहीद हो गए।

सुंदरराज ने कहा कि सूचना मिलते ही जवान वहां पहुंचे और शहीद के शवों को लाया गया।
अगला लेख
ए‍क और फौज हो रही तैयार, क्‍या यह तलिबान से जंग की है शुरुआत