ramcharitmanas

होली पर तेज हवाओं के साथ बारिश का साया

Updated: मंगलवार, 7 मार्च 2023 (10:17 IST)
नई दिल्ली। होली पर मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश और गरज के साथ बौछारें देखी गईं। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। कई स्थानों पर बिजली भी गुल हो गई।
 
मध्यप्रदेश में येलो अलर्ट : मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश और तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए और कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। प्रदेश के पश्चिमी भाग में ओलावृष्टि, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश हुई। राज्य के पूर्वी हिस्सों में भी मंगलवार को ऐसा मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज भी बिजली चमकने और ओलावृष्टि समेत गरज के साथ छीटें पड़ने की आशंका जताते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
 
गुजरात में तेज हवाओं के साथ बारिश : गुजरात में भी होलिका दहन से पहले सोमवार को अलग-अलग शहरों में तेज हवाएं और गरज के साथ बौछारें पड़ी। सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात और उत्तरी गुजरात ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश से आम के साथ ही गेहूं, चना आदि फसलों को नुकसान की आशंका है।

कैसा है दिल्ली का मौसम : राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने दिन में शहर के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार जताए हैं। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह सापेक्ष आर्द्रता 84 फीसदी दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
 
अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय पर एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हिमपात भी संभव है। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक-दो जगहों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखी जा सकती है।

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद बोले- 'करारा जवाब देंगे'

एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, ई-टोकन से खाद वितरण व्यवस्था भी खत्म

अमित शाह को जाना होगा, छात्रों पर चलवाईं गोलियां, गृह मंत्री को हटाए सरकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

CM योगी का बड़ा बयान, सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहती हैं कुछ ताकतें, भारत विरोधी साजिशों से किया आगाह

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

अगला लेख