शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 5 people of arunachal pradesh abducted by pla
Written By
Last Modified: शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (10:40 IST)

कांग्रेस नेता का दावा, अरुणाचल प्रदेश के 5 लोगों को चीन ने किया अगवा

कांग्रेस नेता का दावा, अरुणाचल प्रदेश के 5 लोगों को चीन ने किया अगवा - 5 people of arunachal pradesh abducted by pla
भारत और चीन सीमा विवाद के बीच अरुणाचल प्रदेश के एक कांग्रेस नेता ने दावा किया कि चीनी सेना ने राज्य के 5 लोगों को अगवा कर लिया। 
 
कांग्रेस विधायक निनॉन्ग इरिंग ने कहा कि चीनी सैनिक बहुत अंदर तक घुस आए है और उन्होंने 5 लोगों को अगवा कर लिया। पीएलए ने यह हरकत ऐसे समय की है जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन और रूस के रक्षामंत्रियों के साथ बैठक कर रहे थे।
 
इरिंग ने दावा किया कि चीनी सैनिकों ने पहली बार ऐसा नहीं किया है। कुछ माह पहले भी पीएलए ने इस तरह की हरकत की थी। चीन और पीएलए को इसका करारा जवाब दिया जाना चाहिए।
 
उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंगही के बीच शुक्रवार को दो घंटे से अधिक समय तक बैठक हुई जिसमें पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव को कम करने पर ध्यान केन्द्रित रहा।
 
सूत्रों ने बताया कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने चीनी सेना के पैंगोंग झील के दक्षिण तट में यथास्थिति बदलने के नए प्रयासों पर कड़ी आपत्ति जताई और वार्ता के माध्यम से गतिरोध के समाधान पर जोर दिया।
 
दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच बातचीत का केन्द्र लंबे समय से चले आ रहे सीमा गतिरोध को हल करने के तरीकों पर था।
ये भी पढ़ें
मात्र 13 दिनों में मिले 10 लाख कोरोना मरीज, रिकवरी रेट भी बढ़कर 77.23%