सम्बंधित जानकारी
- ‘फेसबुक-ट्विटर जैसी कंपनियां खास नेताओं और पार्टियों को पहुंचा रहीं फायदा, इससे लोकतंत्र को खतरा’, लोकसभा में बोलीं सोनिया गांधी
- 2024 में नरेंद्र मोदी को हैट्रिक लगाने से कौन रोकेगा?
- लोकसभा चुनाव तक सभी विधानसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस ही आमने-सामने होंगी
- संसद में महंगाई और कोरोना को लेकर कांग्रेस पर क्यों अक्रामक नजर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
- राहुल गांधी के बयान पर PM मोदी का पलटवार, कहा- देश के उद्यमियों को कोरोना वैरिएंट कहना ठीक नहीं
साल 2020-21 में देशभर में 31 लाख पेड़ काटे गए, पौधारोपण पर किए 359 करोड़ रुपए खर्च
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि पूरे देश में आधारभूत अवसंरचना के विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए साल 2020-21 में करीब 31 लाख पेड़ काटे गए, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में एक भी पेड़ नहीं काटा गया।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वन संरक्षण कानून के तहत मिली अनुमति के साथ 2020-21 में 30,97,721 पेड़ काटे गए और इसके एवज में पौधारोपण पर 359 करोड़ रुपए खर्च किए गए।
मंत्री के अनुसार, पेड़ों की कटाई के लिए संबंधित राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से पेड़ों की कटाई की अनुमति विभिन्न कानूनों, नियमों और अदालती आदेश के मुताबिक दी जाती है। बहरहाल, 2020-21 में 30,97,721 पेड़ों की कटाई के प्रस्ताव को मंजूरी वन संरक्षण अधिनियम, 1980 के प्रावधानों के तहत दी गई।(भाषा)
