शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 6 people died in Pakistan due to bus colliding with ambulance
Last Updated :लाहौर , शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 (00:33 IST)

पाकिस्तान में बस से टकराई एंबुलेंस, 6 लोगों की मौत, 5 घायल

6 people died in Pakistan due to bus colliding with ambulance
Bus-Ambulance accident : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बृहस्पतिवार को एक यात्री बस और एंबुलेंस के बीच हुई टक्कर में 4 बचावकर्मियों सहित 6 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। 2 की हालत गंभीर बताई गई है। मोटरसाइकल से टकराने से बचने की कोशिश में एक यात्री बस विपरीत दिशा से आ रही आपातकालीन सेवा की एंबुलेंस से टकरा गई। यह दुर्घटना लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में हुई। पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने घटना पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
 
यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में हुई। ‘रेस्क्यू 1122’ के प्रवक्ता के अनुसार, मोटरसाइकल से टकराने से बचने की कोशिश में एक यात्री बस विपरीत दिशा से आ रही आपातकालीन सेवा की एंबुलेंस से टकरा गई।
उन्होंने कहा, चार बचावकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई गई है। पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने घटना पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
झारखंड में गिरी आकाशीय बिजली, 3 छात्राओं समेत 4 लोगों की मौत