dharma sangrah
✕

Smile Designing सर्जरी के दौरान 28 साल के शख्स की मौत, जल्द होने वाली थी शादी

Updated: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024 (15:42 IST)
smile designing surgery : हैदराबाद में एक शख्‍स को अपनी मुस्‍कान को सुंदर बनाने की कोशिश भारी पड गई। इतनी कि उसकी जान तक चली गई। दुखद बात यह है कि कुछ ही दिनों में इस शख्‍स की शादी होने वाली थी।

पुलिस ने बताया कि 16 फरवरी को हैदराबाद के जुबली हिल्स में एफएमएस इंटरनेशनल डेंटल क्लीनिक में 'स्माइल डिजाइनिंग' सर्जरी के दौरान 28 वर्षीय लक्ष्मी नारायण विंजाम की मृत्यु हो गई। लक्ष्मी नारायण विंजाम के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी मौत एनेस्थीसिया के ओवरडोज से हुई।

रामुलू विंजाम ने कहा कि सर्जरी के दौरान उनके बेटे के बेहोश होने के बाद स्टाफ ने उन्हें फोन किया और क्लीनिक में आने के लिए कहा। उन्होंने कहा, "हम उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया"

पिता ने कहा कि उनके बेटे ने उन्हें सर्जरी की जानकारी नहीं दी थी। उसे कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं थी। उसकी मौत के लिए डॉक्टर ज़िम्मेदार हैं। उनके परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद लापरवाही के आरोप में क्लीनिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा, "हम अस्पताल के रिकॉर्ड और सुरक्षा कैमरे की फुटेज की जांच कर रहे हैं।
Edited by Navin Rangiyal

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख