Live : दिल्ली में भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन, CM केजरीवाल के इस्तीफे की मांग
26 march updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सीएम केजरीवाल के इस्तीफे की मांग के लेकर प्रदर्शन किया। पल पल की जानकारी...
मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्री @Virend_Sachdeva एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शन। https://t.co/i03rYzCEuQ
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) March 26, 2024
01:04 PM, 26th Mar
-दिल्ली शराब घोटाले के मामले में बीआरएस नेता के कविता राउत एवेन्यू कोर्ट ने 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा।
12:56 PM, 26th Mar
मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़े बैरिकैड, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल।
BRS नेता के. कविता को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की हिरासत पूरी होने पर राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया। उन्होंने कहा कि यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला नहीं है बल्कि पॉलिटिकल लॉन्ड्रिंग का मामला है। यह एक मनगढ़ंत और झूठा मामला है।
10:55 AM, 26th Mar
दिल्ली के पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पंजाब के मंत्री हरजोत समेत कई आप कार्यकर्ता गिरफ्तार।
#WATCH | Delhi: Delhi police make announcements outside the Patel Chowk Metro station for the AAP protestors. The police said that section 144 had been imposed, there is no permission for protests and that the area should be cleared within 5 minutes.
— ANI (@ANI) March 26, 2024
Security had been heightened… pic.twitter.com/aN7lOqaxn5
10:29 AM, 26th Mar
आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर डीएमआरसी ने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार, पटेल चौक तथा केंद्रीय सचिवालय स्टेशन के 2 द्वार बंद किए।
Security Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) March 26, 2024
Due to security reasons, entry/exit at Lok Kalyan Marg Metro station, Gate no 3 of Patel Chowk Metro Station and Gate no 5 of Central Secretariat Metro station will remain closed till further notice.
10:27 AM, 26th Mar
विभिन्न आपराधिक मामलों में बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंसारी के भाई और गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन, जेल प्रशासन और अस्पताल प्रशासन मुख्तार की तबीयत के बारे में उन्हें कुछ भी नहीं बता रहा है। अफजाल ने आरोप लगाया कि मुख्तार के वकील को भी उससे मिलने नहीं दिया जा रहा।
